बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

तुमने छुआ मुझे

 तुमने छुआ मुझे


और कोई उम्मीद ना रखना

दिल में थोड़ी जगह दिया है तुमको

और कोई उम्मीद ना रखना

हाथ बढ़ाया है दोस्ती का

और कोई उम्मीद ना रखना

गले भी लगा लिया हमने

और कोई उम्मीद ना रखना

कहीं किसी मोड़ पर मिलेंगे हम

और कोई उम्मीद ना रखना

फ़ोन कर लिया करेंगे

और कोई उम्मीद ना रखना

समझो मतलब है रिश्ते में

और कोई उम्मीद ना रखना

और क्या कहूँ तुमसे

और कोई उम्मीद ना रखना

वक्त क्या है एक कल्पना है

 वक्त क्या है एक कल्पना है


ख़ुशी में उड़ जाता है

गम में ठहर जाता है

प्यार में समझो थम जाता है

नफ़रत में तिलमिलाता जाता है
लम्हा लम्हा भावनाओं के घेरे में है कभी खिसकता है कभी लपक लेता है वक़्त केवल एक एहसास है उसका अपना कोई वजूद नहीं है इंसान के साथ खेलता है हम बस उसका जप करते रहते हैं लेकिन वो केवल एक कल्पना है

मोहब्बत एक मजबूरी है

 मोहब्बत एक मजबूरी है



कहती हूँ मुझे देखकर तुम्हारी आँखों की मजबूरियाँ बढ़ जाती हैं कभी मेरी आँखों में देखा है मेरी मजबूरी कितनी गहरी है मोहब्बत एक मजबूरी है उसका एहसास एक रोक है भावनाएँ उमड़ती तो हैं पर दयारों में बांध देती हैं खोया हुआ प्यार दिल में शक़ पैदा करता है पाया हुआ प्यार दिल में डर पैदा करता है मोहब्बत एक कशमकश है ना छूटती है ना पकड़ में आती है कौन कहता है मोहब्बत केवल एक एहसास है वो
तो एक मजबूरी है